
सपा ने किसानों की बर्बरता का मामला विधान सभा में उठाया★सरकार दमनकारी नीति अपना रही
अरविंद नैब
सहारनपुर।उत्तर प्रदेश विधान सभा मे प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी सहित नगर विधायक संजय गर्ग, शैलेन्द्र सिंह यादव ललई, नरेंद्र यादव एवम वीरेंद्र यादव के हस्ताक्षरो से युक्त अध्यक्ष को संबोधित पत्र मे उल्लेखित किया है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का किसानों द्वारा विरोध किये जाने पर भाजपा सरकार भयभीत होकर आंदोलन को कुचलने के हर सम्भव प्रयास कर रही है। जनपद गौतमबुद्ध नगर स्थित गाजीपुर बोर्डर पर किसान तंबू, कनात लगाकर शांति पूर्ण धरना दे रहे है और प्रदेश के कोने-कोने से किसान इस आन्दोलन में सम्मिलित हो रहे हैं। आंदोलन को दबाने के लिए उन पर लाठी डंडे चलाये जा रहे हैं। पेट्रोल पम्पो को नोटिस दिए गए हैं कि ट्रैक्टर मालिको को उनके ट्रैक्टरों में डीज़ल नही दिया जाए। किसानों पर तमाम फर्जी मुकदमेंं लगाए जा रहे हैं। ट्रैक्टर मालिक किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्हें प्रताड़ित किये जाने की कार्यवाही से किसानो मेंं भयंकर आक्रोश है, जो विस्फोटक रूप ले सकता है। अविलम्बनीय लोक महत्व के प्रश्न पर सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आज के उपलेशन की कार्यवाही स्थगित कर चर्चा कराने की मांग करते हैं।